{"_id":"6989bedbf735d41e5f0762ed","slug":"video-videovathaha-aarata-galra-ma-thakhaga-mata-sata-ka-thavaya-gatha-oidaya-vajaal-mathhayama-sa-haga-parasatata-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:वैदेही आर्ट गैलरी में दिखेगी माता सीता की दिव्य गाथा, ऑडियो-विजुअल माध्यम से होगी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:वैदेही आर्ट गैलरी में दिखेगी माता सीता की दिव्य गाथा, ऑडियो-विजुअल माध्यम से होगी प्रस्तुति
रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को जल्द ही माता सीता के जीवन की दिव्य गाथा का सजीव अनुभव मिलेगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा अत्याधुनिक वैदेही आर्ट गैलरी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो माता सीता के संपूर्ण जीवन चरित्र को आधुनिक ऑडियो-विजुअल और डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत करेगी।
गैलरी में सीता के बाल्यकाल, मिथिला प्रवास, विवाह, अयोध्या आगमन, वनवास, लंका यात्रा और पुनः अयोध्या वापसी तक की घटनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। इसे एक अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां दर्शक केवल कथा देखेंगे ही नहीं, बल्कि माता सीता के त्याग, आदर्शों और नारी शक्ति को आत्मिक रूप से महसूस भी कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राम मंदिर के समीप वशिष्ठ भवन परिसर में लगभग 1200 वर्गमीटर क्षेत्र में दो मंजिला भवन बनाया जाएगा। परियोजना की डीपीआर जल्द ही शासन को भेजी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।