{"_id":"698983b44fab3c784503be96","slug":"video-ayathhaya-thhama-ma-kasa-faralna-naramanae-na-pakaugdha-rafatara-matata-pataii-karaya-shanpr-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या धाम में कोसी फोरलेन निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, मिट्टी पटाई कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या धाम में कोसी फोरलेन निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, मिट्टी पटाई कार्य शुरू
अयोध्या धाम में प्रस्तावित 84 कोसी फोरलेन परिक्रमा मार्ग (एनएच 227 बी) का निर्माण कार्य तहसील क्षेत्र में रफ्तार पकड़ने लगा है। भूखंडों की निशानदेही के बाद कार्यदायी संस्था मिट्टी पटाई का कार्य करा रही है। पत्थर की गिट्टियां भी डाली जा रही हैं।
जन सुविधा और यात्रा को सुगम बनाने के लिए ऊचगांव, अमौनी, तोरोमाफी, नगर पंचायत बीकापुर, ओहरपुर सहित चिन्हित स्थानों पर अंडरपास और फ्लाईओवर निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। सुविधानुसार मार्ग को डायवर्ट किया जा रहा है। क्षेत्र के पं. बिंदेश्वरी पांडेय, बुद्धू पांडेय, प्रधान शारदा वर्मा, सुरेश पांडेय, बृजेश पाठक, शिवकुमार कनौजिया आदि का कहना है कि इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। 275 किलोमीटर लंबे 84 कोसी परिक्रमा मार्ग अयोध्या, गोंडा, बस्ती, बाराबंकी, अंबेडकर नगर कुल पांच जिलों से गुजरेगा जिसमें सर्वे के दौरान 2806 भूखंड शामिल किए गए हैं। परिक्रमा मार्ग निर्माण के लिए 45 मी चौड़ाई में चिन्हांकन किया गया है। यहां मकान और दुकानों को भी हटाया जा रहा है।
भगवान राम के वन गमन स्थलों से संबंधित करीब एक दर्जन स्थल बीकापुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थित है। श्री राम संस्कृति शोध संस्थान ने देश के कई राज्यों में खोज किए गए 290 भगवान राम की यात्रा से संबंधित स्थलों में इनका भी उल्लेख है जो 84 कोसी परिक्रमा की परिधि में आते हैं। स्थलों में सूर्यकुंड रामपुर भगन, तोरो माफी में स्थित सीता कुंड, राम कुंड, सुग्रीव कुंड और दुग्धेश्वर कुंड, उमरनी पिपरी में स्थित हनुमान कुंड एवं विभीषण कुंड सहित अन्य कई जद में आ रहे हैं। सूर्यकुंड और सीता कुंड 84 कोसी परिक्रमा का छठा और सातवां पड़ाव स्थल भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।