{"_id":"66fea1492554a7cc7c0a01b8","slug":"video-national-flag-hoisted-government-building-in-azamgarh-video-viral-officials-will-investigation","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सरकारी बिल्डिंग पर फहराया जा रहा फटा हुआ तिरंगा, वीडियो वायरल, अधिकारी बोले- होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सरकारी बिल्डिंग पर फहराया जा रहा फटा हुआ तिरंगा, वीडियो वायरल, अधिकारी बोले- होगी जांच
अभी लालगंज कस्बे में राष्ट्रीय ध्वज में कूड़ा बांधकर फेकने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि गुरुवार को मोहम्मदपुर ब्लाक परिसर में फटा तिरंगा फहरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे संज्ञान में लेते हुए एडीएम प्रशासन ने मजिस्ट्रेट को इसकी जांच सौंपी है। मोहम्मदपुर ब्लाक परिसर में तिरंगा लहराने के लिए बताया कि एक बड़ा पोल लगाया गया है। इस पर हर समय तिरंगा फहराता रहता है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर इस तिरंगे की एक वीडियो वायरल हो गई। जिसमें देखने में आ रहा है कि तिरंगा फटा हुआ है। जबकि ब्लाक परिसर में कई जिम्मेदार अधिकारी बैठते हैं लेकिन उनका ध्यान इस ओर से नहीं गया। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तब तक बहुत देर हो चुकी थी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसकी जानकारी जब एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा को हुई तो उन्होंने इसकी जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच मजिस्ट्रेट को करने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।