Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Baghpat News
›
Saharanpur: Policemen played Holi with great enthusiasm in the police line, soldiers were seen drenched in mud and colours
{"_id":"69a96cbfeb5764688b01d80a","slug":"video-saharanpur-policemen-played-holi-with-great-enthusiasm-in-the-police-line-soldiers-were-seen-drenched-in-mud-and-colours-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, कीचड़ और रंगों में डूबे दिखे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, कीचड़ और रंगों में डूबे दिखे जवान
सहारनपुर में होली के पर्व पर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। रंगों के साथ-साथ कीचड़ और पानी में भी पुलिसकर्मी मस्ती करते नजर आए। एक-दूसरे को रंग लगाकर और कपड़े फाड़कर साथियों ने होली की खुशियां साझा कीं।
होली के मौके पर पुलिस लाइन मैदान में खास व्यवस्था की गई थी। मैदान में एक बड़ा गड्ढा खोदकर उसमें पानी भरा गया था। होली खेलते समय पुलिसकर्मी अपने साथियों को उठाकर उसी गड्ढे में डालते नजर आए। पानी और कीचड़ में सराबोर पुलिसकर्मी ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमते हुए उत्साह के साथ होली मनाते रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और जमकर मस्ती की। कई पुलिसकर्मी कीचड़ में लथपथ होकर भी ठहाके लगाते दिखाई दिए। त्योहार के मौके पर पुलिस लाइन का माहौल पूरी तरह रंगों और उमंग से सराबोर नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।