{"_id":"6a329ff78e7634addc095c85","slug":"video-ovasa-ka-canava-elna-para-sapa-ka-paltavara-jalthhayakashha-bl-naha-paugdhaga-kaii-asara-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओवैसी के चुनावी एलान पर सपा का पलटवार, जिलाध्यक्ष बोले नहीं पड़ेगा कोई असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी के चुनावी एलान पर सपा का पलटवार, जिलाध्यक्ष बोले नहीं पड़ेगा कोई असर
एएमआईएमआईएम प्रत्याशी के मटेरा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत के बाद बहराइच में तेज हुई सियासी बयानबाजी, स्थानीय नेताओं ने भी साधा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के मटेरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के एलान के बाद जिले की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी ने उनके बयान को गंभीर चुनौती मानने से इन्कार करते हुए कहा है कि इससे पार्टी के जनाधार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि ओवैसी के मैदान में उतरने से समाजवादी पार्टी चिंतित नहीं है। सपा अपनी रणनीति के अनुसार चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि ओवैसी शौक से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उनकी राजनीति को जनता स्वीकार नहीं करेगी।
नानपारा के सभासद एवं अधिवक्ता जमाल हामिद वारसी ने कहा कि क्षेत्र की जनता बाहरी नेताओं के प्रभाव में आने वाली नहीं है। वहीं मुन्ना रायनी ने आरोप लगाया कि ओवैसी को मुस्लिम वोटों में विभाजन के उद्देश्य से आगे किया जा रहा है, लेकिन जनता उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी।
नौशाद अली खान 'लाडले' ने ओवैसी को अवसरवादी बताते हुए कहा कि उनकी राजनीति का सबसे अधिक नुकसान मुसलमानों को ही होता है। डॉ. तनवीर आलम ने मटेरा की सभा में लगाए गए धार्मिक नारों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राजनीतिक मंचों को धार्मिक रंग देने से बचना चाहिए।
ओवैसी के बयान के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि चुनावी समीकरणों पर इसका वास्तविक असर आने वाले दिनों में ही स्पष्ट हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।