{"_id":"698afbcc9de7cca6a00417a2","slug":"video-savacachha-bharata-mashana-ka-tahata-nprpaiidaha-ma-thakanathara-ka-gal-sakha-kacara-rakhana-ka-dasatabna-vatarata-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत मिशन के तहत रूपईडीहा में दुकानदारों को गीला-सूखा कचरा रखने को डस्टबिन वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत मिशन के तहत रूपईडीहा में दुकानदारों को गीला-सूखा कचरा रखने को डस्टबिन वितरित
बहराइच में स्वच्छ भारत मिशन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आदर्श नगर पंचायत, रूपईडीहा द्वारा एक अहम पहल की गई। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य ने स्टेशन रोड, आजाद रोड और बजाजा मार्केट सहित बाजार क्षेत्र में दुकानदारों को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने हेतु डस्टबिन वितरित कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।
डस्टबिन वितरण कार्यक्रम में सभासद नरेंद्र मद्धेशिया, मनोज प्रजापति, ध्रुव राज वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अध्यक्ष प्रतिनिधि अश्विनी वैश्य ने भी डस्टबिन वितरण कार्य में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही स्वच्छ और सुंदर नगर का निर्माण संभव है। उन्होंने दुकानदारों एवं आमजन से अपील की कि कूड़ा-कचरा खुले में न फेंकें तथा नगर पंचायत द्वारा निर्धारित स्थानों एवं कचरा संग्रह वाहनों में ही डालें।
उन्होंने बताया कि सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने से कचरा प्रबंधन प्रणाली अधिक प्रभावी बनती है, जिससे नगर की साफ-सफाई बेहतर होती है। नगर पंचायत का लक्ष्य रूपईडीहा को एक आदर्श एवं स्वच्छ नगर के रूप में विकसित करना है। कार्यक्रम में नगर पंचायत के कर्मचारी, व्यापारी वर्ग तथा स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।