{"_id":"69b40e710a1643aa8000a6d5","slug":"video-liquor-available-at-shops-since-dawn-outrage-among-locals-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"भोर से ही दुकानों पर मिल रही शराब, क्षेत्रीय जनता में आक्रोश; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोर से ही दुकानों पर मिल रही शराब, क्षेत्रीय जनता में आक्रोश; VIDEO
चिलकहर क्षेत्र की देसी शराब व अंग्रेजी शराब की दुकानों पर इन दोनों 24 घंटे शराब की बिक्री हो रही है। अनुज्ञापी व सेल्समैन की मिलीभगत से भोर में चार बजे से ही पीछे या हल्का सा गेट खोलकर बिक्री शुरू कर देते है। यह हाल रात में निर्धारित अवधि के बाद भी बेचने का काम कर रहे है। सबसे बड़ी बात है कि दुकान खोलने की निर्धारित अवधि के बाद या पहले ऊंचे रेट में बिक्री कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि इसमें विभाग की मिली भगत भी रहती है। क्षेत्र के कुरेजी, सलेमपुर, इंद्रपुर, बछईपुर, गड़वार, मिड्ढा, चिलकहर, सिहाचवर आदि दुकानों पर भोर से ग्राहकों को शराब मिलते लगती है। देर रात पर भी आने वालों को उपलब्ध हो जाता है। सूत्रों की माने तो पुलिस की मिली भगत से सेल्समैन और अनुज्ञापी शराब की बिक्री अवैध तरीके से कर रहे हैं जिस पर कोई रोक नहीं है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। शासन की तरफ से सुबह 10 बजे से रात 10 बजे शाम तक बिक्री करने का निर्देश है। लोगों का कहना है कि पुलिस की मिली भगत से धंधा तेजी से फल फूल रहा है। इसके एवज में पुलिस मोटी रकम लेती है। कई जगहों पर सिर्फ शराब बेचने का लाइसेंस है वहां भी मॉडल शराब की तरह खोले हुए है। जिला आबकारी अधिकारी राम अवध सरोज ने बताया कि इन दुकानों की जांच की जाएगी। गलत तरीके से बेचने वालों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। क्षेत्रीय इंस्पेक्टरों को जांच के निर्देश दिए गए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।