{"_id":"69cd20fe66a8e45a520ba2c6","slug":"video-most-thrilling-bout-was-wrestling-match-between-ghazipur-and-karnataka-kesari-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सबसे रोमांचक रही गाजीपुर और कर्नाटक केसरी की कुश्ती, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे रोमांचक रही गाजीपुर और कर्नाटक केसरी की कुश्ती, VIDEO
श्रीनगर ग्राम पंचायत में सिपाही पहलवान के अखाड़े पर स्व. शिवजी पहलवान की स्मृति में आयोजित अंतरप्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों के दांव पेच और रोमांचक कुश्ती का आनंद वहां जुटे हजारों दर्शकों ने लिया। कुश्ती प्रतियोगिता में 24 से अधिक पुरुष-महिला पहलवानों ने प्रतिद्वंदियों को पटखनी देख्र जीत दर्ज की।
सबसे आकर्षक मुकाबला गाजीपुर केसरी रितेश पहलवान और कर्नाटक केसरी सुनील पहलवान के बीच हुआ। इसमें विजेता को आयोजकों ने एक लाख नकद पुरस्कार देने की घोषणा कर रखी थी। यह कुश्ती बराबरी पर छुट्टी। दोनों प्रतिभागियों को 50-50 हजार रुपये का इनाम दिया गया। नेपाल के मेवा थापा और राजस्थान के जालिम पहलवान के बीच शानदार मुकाबला रहा। काफी देर तक कुश्ती बराबरी पर चलती रही। अंततः धोबी दांव से मेवा थापा ने जालिम पहलवान को पटखनी दे दी। बलिया के छोटू नारला और गोरखपुर दरवा के जितेंद्र पहलवान के बीच शानदार दंगल हुआ। दोनों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। जहूराबाद के राजू पहलवान व बलिया के जेपी पहलवान के बीच शानदार मुकाबला हुआ। राजू पहलवान ने निकास दांव मारकर बाजी मार ली। वाराणसी के विशाल पहलवान व जहूराबाद के प्रमोद पहलवान के बीच शानदार कुश्ती हुई। इसमें प्रमोद पहलवान ने जंग दाव लगाकर जीत हासिल की। गाजीपुर के अमित यादव और हरियाणा के शमशेर पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबले में गाजीपुर के अमित यादव विजयी रहे।
महिला पहलवानों में बेगूसराय की जूही पहलवान व गोरखपुर की संगीता पहलवान के बीच शानदार मुकाबला हुआ। मलकास दांव लगाकर जूही पहलवान ने संगीता को पटखनी दे दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव ने उपस्थित विधायक जयप्रकाश अंचल से पहलवानों के लिए पुलिस व आर्मी के भर्तियों में छूट देने की मांग की। विधायक जयप्रकाश अंचल ने पहलवानों को उचित हरसम्भव मदद देने का आश्वासन दिया। कुश्ती का संचालन हरिवंश पहलवान, रमेश पहलवान ने किया। रेफरी की भूमिका में बिहार पहलवान, बबलू सिंह तथा जितेंद्र पहलवान रहे। आयोजक धनजी यादव व प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव ने संयुक्त रूप से पहलवानों, दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अतिथि विधायक जयप्रकाश अंचल, डॉ. विपलेन्दु प्रताप सिंह, अंगद मिश्र फौजी आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।