{"_id":"69b40e6b2b0d79d095077977","slug":"video-pits-dug-in-name-of-beautification-invite-accidents-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुंदरीकरण के नाम पर खोदे गए गड्ढे दे रहे हादसे को दावत, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरीकरण के नाम पर खोदे गए गड्ढे दे रहे हादसे को दावत, VIDEO
बांसडीह-मनियर मार्ग पर स्थित आंंबेडकर तिराहे पर नगर पंचायत की ओर से सुंदरीकरण के लिए खोदे गए गड्ढे अब राहगीरों के लिए बड़ी दुर्घटना का दावत दे रहे हैं। एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इन गड्ढों को भरने या सुंदरीकरण का कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, नगर पंचायत ने आंबेडकर तिराहे के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई थी। इसी योजना के तहत ये गड्ढे खोदे गए थे। हालांकि कार्य शुरू होने के बाद से ही यह रुका हुआ है, जिससे सड़क पर आवागमन करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इन गड्ढों को जल्द भरा नहीं गया या सुंदरीकरण का कार्य पूरा नहीं किया गया, तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यदि सुंदरीकरण का कार्य फिलहाल संभव नहीं है, तो कम से कम इन गड्ढों को बंद कर दिया जाए ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आंबेडकर संस्थान के लोगों की ओर से इसे रुकवा गया था। इतने दिन बाद भी कोई कारण नहीं बताया गया। शनिवार से कार्य शुरू कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।