{"_id":"686e6a59a292931314049365","slug":"video-railways-demolished-three-decades-old-encroachment-soldiers-remained-alert-for-security-2025-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने जमीदोज किया तीन दशक पुराना अतिक्रमण, सुरक्षा का लेकर मुस्तैद रहे जवान, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने जमीदोज किया तीन दशक पुराना अतिक्रमण, सुरक्षा का लेकर मुस्तैद रहे जवान, VIDEO
रेलवे स्टेशन के उत्तरी प्रवेश द्वार (महुआ मोड़) का विस्तारण का काम चल रहा है। मोड़ पर बिगत तीन दशक से अधिक समय से हुए अतिक्रमण को रेलवे ने बुधवार को जमीदोज कर दिया। सुरक्षा को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा, कोतवाली पुलिस, सीनियर सेक्सन इंजीनियर प्रदीप कुमार, आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह, जीआरपी प्रभारी विवेक कुमार फोर्स के साथ मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन परिसर के महुआ मोड़ के पास एक भवन में पूर्व में शराब की दुकान संचालित होती थी। स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों व कर्मचरियों से शराबी आए दिन विवाद करते थे। रेलवे ने बार-बार चेतावनी देने के बावजूद शराब दुकान बंद न होने पर रेलवे ने उक्त भवन के चारों तरफ आठ फुट सुरक्षा वाल खड़ी कर दी। आसपास की सभी जमीन रेलवे की थी, उक्त भवन में आने जाने का रास्ता बंद हो गया। प्लेटफार्म संख्या चार पर दो मंजिला स्टेशन भवन का निर्माण कार्य 70 फीसदी पूरा हो चुका है। पूरे परिसर के सुदंरीकरण को लेकर रेलवे दुकानों व अन्य अतिक्रमण को हटा रही है। इसी क्रम में सीटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दो बुलडोजर लगाकर भवन को जमीदोज कराया। भवन से रेलवे के कई लोहे के सामान मिला। सुरक्षा को लेकर रेलवे व जीआरपी के अलावा कोतवाली की फोर्स मौजूद थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।