{"_id":"69944457a67c0c988408478e","slug":"video-school-going-student-was-hit-by-a-bike-in-ballia-angry-villagers-blocked-the-road-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बलिया में स्कूल जा रहे छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बलिया में स्कूल जा रहे छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
बलिया-लखनऊ राजधानी मार्ग स्थित रेखहां गांव के समीप सोमवार सुबह 9 बजे बाइक की टक्कर से कक्षा छह के छात्र आशीष राजभर के घायल होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर स्कूल के अध्यापकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सूचना पर पहुंचे एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह ने छात्र का इलाज कराने और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। एक घंटा सड़क जाम रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। क्षेत्र के उरदैना गांव निवासी मनोज राजभर का 12 वर्षीय पुत्र आशीष राजभर कंपोजिट विद्यालय रेखहां में पढ़ने जा रहा था। स्कूल के समीप मुख्य सड़क पार कर रहा था। रसड़ा से बलिया जा रहे बाइक सवार उसे टक्कर मारते हुए भाग निकला। छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। छत्र को मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और क्षेत्रवसियों ने रेखहां कंपोजिट विद्यालय के समीप राजधानी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। छात्र के घायल होने एवं आक्रोशित ग्रामीणों का तेवर देख अध्यापक स्कूल छोड़ कर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने छात्र के इलाज का खर्च उठाने सहित अन्य मांगों पर सार्थक कदम उठाए जाने के आश्वासन देकर ग्रामीणों का चक्का जाम समाप्त कराया। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ला ने घटना स्थल का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि सड़क जाम करना गैर कानूनी है। कानून के दायरे में रहकर ही विरोध करना चाहिए। वहीं, बीएसए मनीष सिंह और खंड शिक्षाधिकारी पवन कुमार सिंह ने भी स्कूल पहुंच कर जांच की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।