Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Balrampur News
›
VIDEO : Balrampur: आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस पर आर्यवीरों ने किया शौर्य प्रदर्शन, 21 किमी की शोभायात्रा निकाली
{"_id":"67e942daac748c8b730125ff","slug":"video-balrampur-aaraya-samaja-ka-150va-sathapana-thavasa-para-aarayavara-na-kaya-sharaya-paratharashana-21-kama-ka-shabhayatara-nakal-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Balrampur: आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस पर आर्यवीरों ने किया शौर्य प्रदर्शन, 21 किमी की शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Balrampur: आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस पर आर्यवीरों ने किया शौर्य प्रदर्शन, 21 किमी की शोभायात्रा निकाली
आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस एवं 1,96,08,53,126 नव वर्ष के अवसर पर शनिवार को आर्य वीर दल की तरफ से 21 किलोमीटर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आर्यवीरों ने शौर्य का प्रदर्शन किया। इस दौरान सचल यज्ञशाला लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा का शुभारंभ गुरुकुल श्रावस्ती से हुआ। गुरुकुल में आर्यवीर दल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों सहित करीब डेढ़ सौ आर्य वीरों ने शोभायात्रा में प्रतिभाग किया।
प्रचार मंत्री अशोक आर्य ने बताया कि यात्रा में आर्य वीरों ने ईश्वर का मुख्य नाम ओम, भगवान राम, भगवान कृष्ण, महर्षि दयानंद और भूमंडल पर फहराता हुआ ओम ध्वज अंकित विशेष टी-शर्ट धारण किया। शोभायात्रा में सचल यज्ञशाला आकर्षण का केंद्र रही। वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल धनपतगंज सुल्तानपुर के ब्रह्मचारियों ने ऋग्वेद के मंन्त्रों से यज्ञशाला में आहुति दी।
नव वर्ष की जयघोष लगाते हुए 21 किलोमीटर की दूरी तय कर शोभायात्रा बलरामपुर जनपद में प्रवेश किया। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने पहलवारा मोहल्ले में शोभायात्रा का स्वागत किया। पतंजलि योग समिति के अजय कुमार मिश्रा तथा राजेश कुमार मिश्रा आदि ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा किया। पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कालीथान चौराहा पर आर्य वीरों का स्वागत किया। ओम भवन खलवा स्थित बलिदानी पार्क में आर्य वीरों ने शौर्य प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।