{"_id":"6adb4bcae53b88388606d92c","slug":"video-video-blramapara-ma-safalta-ka-le-lkashhaya-narathharanae-ka-satha-samaya-parabthhana-janprra-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बलरामपुर में सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण के साथ समय प्रबंधन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बलरामपुर में सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण के साथ समय प्रबंधन जरूरी
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शुक्रवार को डायट स्थित अभ्युदय कोचिंग संस्थान में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देकर उन्हें सफलता के लिए सही दिशा में प्रयास करने का सुझाव दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सेवा योजन अधिकारी नीता गुप्ता, एमएलके महाविद्यालय के प्रवक्ता शिवानंद पांडेय एवं अभ्युदय कोचिंग के जिला समन्वयक सचिन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यूपीएससी, बैंकिंग, नीट, टीईटी, टीजीटी और पीजीटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में बताया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सेवा योजन विभाग की कार्यप्रणाली और सेवा योजन पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर अभ्युदय कोचिंग के शिक्षक मनोज कुमार सहित तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।