{"_id":"6829f439e3edea1e920c4882","slug":"video-barabanki-thalta-ka-bnaya-ja-raha-tha-iisaii-palsa-na-mara-chhapa-18-harasata-ma-2025-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Barabanki: दलितों को बनाया जा रहा था ईसाई, पुलिस ने मारा छापा, 18 हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: दलितों को बनाया जा रहा था ईसाई, पुलिस ने मारा छापा, 18 हिरासत में
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुर्जनपुर मजरे बांकीपुर में रविवार को धर्म परिवर्तन के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। गांव के बाहर बने एक मकान की छत पर चल रहे कथित धर्म परिवर्तन कार्यक्रम की सूचना बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं तक पहुंची। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस ने छापेमारी कर करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम की तैयारी पिछले 10 दिनों से चल रही थी। रविवार को दलित बस्ती में स्थित राकेश उर्फ लाला मंगता के मकान में जिले के जैदपुर, सूरतगंज, सिद्धौर सहित कई स्थानों से करीब 100 महिला-पुरुष एकत्र हुए थे। मकान की छत पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा था। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम को तत्काल बंद कराया और एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
पुलिस को मौके से एक वैगनार गाड़ी और दर्जनों मोटरसाइकिलें भी मिलीं। वैगनार गाड़ी में एक क्रिश्चियन लॉकेट लटका हुआ पाया गया, जिससे धर्म परिवर्तन के शक को और बल मिला। प्रमुख आयोजक छंदवल निवासी राधेश्याम गौतम बताया जा रहा है, जो राकेश के साथ मौके से फरार हो गया। घटना में सबसे अधिक गौतम बिरादरी के लोग शामिल थे। मौके पर पहुंचे ग्राम राम मंडई सूरतगंज निवासी श्रवण कुमार वर्मा, अवध राम गौतम, विक्रम बहादुर गौतम आल्हेमऊ सूरतगंज ने बताया कि उन्हें बीमारी ठीक करने के बहाने यहां बुलाया गया था। ढोलक बजाकर हिंदी में धार्मिक प्रवचन दिए जा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मकान में प्रत्येक रविवार को इसी प्रकार प्रार्थना सभा का आयोजन होता था और ढोलक बजाई जाती थी।
बजरंग दल के जिला संयोजक विनय सिंह राजपूत ने बताया कि उन्हें पहले से जानकारी थी कि इस स्थान पर हर रविवार ऐसे कार्यक्रम होते हैं। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सिरौलीगौसपुर अजय पाल पटेल और कार्यकर्ता आयुष नाग के साथ मिलकर उन्होंने पुलिस को इस कार्यक्रम की सूचना दी।
सफदरगंज थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मकान की छत पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर प्रार्थना कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रीति सिंह और सीओ सदर ने भी पूछताछ की। सफदरगंज के कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने वाहनों के नंबर नोट कर लिए हैं और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।