{"_id":"69f323e650a15634f8005f0f","slug":"video-brabka-ma-kasana-ka-bta-paratama-na-lharaya-paracama-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में किसान की बेटी प्रतिमा ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में श्री साईं इंटर कॉलेज शुक्लई की छात्रा प्रतिमा वर्मा ने आईएससी यानि 12वीं में 98.75 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। साधारण परिवार से आने वाली प्रतिमा की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधन भी बड़े सपनों की राह नहीं रोक सकते है। अमर उजाला से खास बातचीत में प्रतिमा वर्मा ने अपनी शानदार सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई और स्पष्ट लक्ष्य को दिया है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना तीन से चार घंटे तक नियमित अध्ययन करती थीं, लेकिन उनका फोकस समय से ज्यादा पढ़ाई की गुणवत्ता पर रहता था। उनका कहना है कि कम समय में भी अगर ध्यान लगाकर पढ़ाई की जाए, तो बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
प्रतिमा के पिता किसान हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। एक भाई और एक बहन के साथ साधारण पारिवारिक माहौल में पली-बढ़ी प्रतिमा ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने हौसले को कमजोर नहीं होने दिया।
अपने भविष्य के लक्ष्य को लेकर प्रतिमा पूरी तरह स्पष्ट हैं। वह डॉक्टर बनना चाहती हैं, खासतौर पर कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ)। उन्होंने बताया कि बाराबंकी में हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं है। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। प्रतिमा की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह उपलब्धि उन छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला रखते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।