{"_id":"6a7494a89e4f876edc0dfbd7","slug":"video-brabka-saraya-khatara-ka-nashana-sa-15-sama-uupara-18-gava-bugdhha-sa-ghara-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: सरयू खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर, 18 गांव बाढ़ से घिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: सरयू खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर, 18 गांव बाढ़ से घिरे
नरेंद्र आर्य
Updated Thu, 06 Aug 2026 07:41 PM IST
Link Copied
सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ते हुए इस वर्ष का सबसे ऊंचा स्तर छू गया है। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर बहने लगा, जिससे 18 गांवों पर बाढ़ का खतरा गहरा गया है। रामसनेहीघाट क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित है जबकि कई गांवों में पानी घुसने से लोगों का पलायन शुरू हो गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर अधिकारियों और स्वास्थ्य टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर दिया है।
बाराबंकी जिले में रामसनेहीघाट, रामनगर और सिरौलीगौसपुर तहसील से होकर बहने वाली सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नेपाल के बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण बुधवार दोपहर करीब 3:45 बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.70 मीटर को पार करते हुए 106.85 मीटर पहुंच गया। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में इटाहुआपूर्व-तेलवारी गांव के बीच बने स्पर से पानी तटबंध की ओर बढ़ने लगा है।
गोबरहा गांव के पास भी नदी तेजी से आबादी की तरफ बढ़ रही है। टेपरा, सरायसुर्जन, सनावा, कहरनपुरवा, भयकपुरवा, बघौलीपुरवा, बिहड़, मनीरामपुरवा, सिरौलीगुंग, सरदहा, परसा, घुटरू और कोठीडीहा सहित कई गांव बाढ़ की जद में आने की आशंका से दहशत में हैं। तेलवारी और गोबरहा के सामने रेती पर रहने वाले परिवारों की झोपड़ियों में पानी घुस गया है। इसके बाद ग्रामीण नावों के सहारे सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं।
वहीं नदी के उस पार बसे मांझा रायपुर, परसवाल समेत अन्य गांवों के लोग भी लगातार बढ़ रहे जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। उधर रामनगर क्षेत्र के कोडरी, सुंदरनगर और ललपुरवा गांव चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं। ग्रामीणों के सामने पशुओं के चारे और पीने के पानी का संकट गहराने लगा है। एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने हेतमापुर, सुंदरनगर, पर्वतपुर, सरसंडा और तटबंध क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर कटान वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि भी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और राहत एवं बचाव की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।