{"_id":"67643a0be4bcb24e310111ee","slug":"video-galta-ilja-sa-masama-ka-mata-parajana-na-kata-hagama-palsa-na-asapatal-sacalka-ka-harasata-ma-lya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गलत इलाज से मासूम की मौत... परिजनों ने काटा हंगामा, पुलिस ने अस्पताल संचालक को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गलत इलाज से मासूम की मौत... परिजनों ने काटा हंगामा, पुलिस ने अस्पताल संचालक को हिरासत में लिया
यूपी के बाराबंकी में इंजेक्शन लगाते ही एक मासूम की हालत बिगड़ गई, परिजन उसे इलाज के लिए ले जाते इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा काट रहे परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अस्पताल संचालक सुमित को हिरासत में ले लिया है।
बदोसराय के मरकामऊ चौराहे पर शिव पटेल नर्सिंग होम संचालित है। यहां पर बृहस्पतिवार को रामनगर के प्रदीप अपने दो साल के पुत्र रिशु के सिर में फोडा था जिसके ऑपरेशन के लिए उसे भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि लगभग 11 बजे झोलाछाप रामखेलावन ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाया।
आशंका जताई जा रही है कि बेहोशी का इंजेक्शन देने के बाद डोज अधिक होने के कारण बच्चे की मौत हो गई। अचानक हुई बच्चे की मौत की सूचना से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन कार्रवाई की मांग करने लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।