{"_id":"689486bcd5017cf61d060e72","slug":"video-video-barabanki-tharajana-gava-bugdhha-ka-capata-ma-sakal-asapatal-dab-lga-sahama-2025-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Barabanki: दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, स्कूल-अस्पताल डूबे, लोग सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Barabanki: दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, स्कूल-अस्पताल डूबे, लोग सहमे
सरयू नदी का बढ़ता जलस्तर अब रामनगर और सिरोही गोरखपुर तहसील क्षेत्र के नदी किनारे बसे गांव के लिए खतरा। आम गया है। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के अलीनगर रानीमऊ तटबंध के भीतर बसे आधे से ज्यादा गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर चुके हैं। यहां के सरकारी स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र तक जलमग्न हो चुके हैं, जिन्हें अब अस्थाई स्थानों पर शिफ्ट करने की कवायद की जा रही है।
नेपाल के बैराज से छोड़े गए पानी और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार वर्षा के कारण सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज कर दिए हैं, लेकिन गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
रामनगर तहसील क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में भी सरयू नदी का पानी घरों, खेतों और रास्तों में प्रवेश कर चुका है। यहां के सुंदरनगर, भटपुरवा जैसे गांव पहले ही जलमग्न हो चुके हैं।
बढ़ते पानी से लोग घरों की छतों और ऊंचे स्थलों पर शरण लेने को मजबूर हैं। खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो रही हैं और पशुओं के चारे तक की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीण प्रशासन से नाव, टॉर्च, पीने का पानी और सूखा राशन मुहैया कराने की मांग कर रहे हैं।
वहीं, जिला प्रशासन ने जल पुलिस, आपदा राहत दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ चौकियों को फिर से सक्रिय किया जा रहा है, जबकि एनडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।