{"_id":"69650ea7889ceb65710bce83","slug":"video-video-thakana-ka-bhara-saya-fara-shatara-kata-bra-ma-bhara-l-gaya-18-lkha-ka-mabil-kamara-ma-katha-haii-varathata-2026-01-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दुकान के बाहर सोया फिर शटर काट बोरी में भर ले गया 18 लाख के मोबाइल, कैमरों में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दुकान के बाहर सोया फिर शटर काट बोरी में भर ले गया 18 लाख के मोबाइल, कैमरों में कैद हुई वारदात
बाराबंकी शहर के मुंशीगंज मोहल्ले में दुकान के पास बेसहारा व्यक्ति की तरह से सोने के बाद शातिर चोर ने कटर से शटर काट डाला और 18 लाख के मोबाइल उड़ा दिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने दुकान से जाने वाले हर रास्ते व मोहल्लों के करीब 80 कैमरे खंगाले तो दूसरे मोहल्ले में पेड़ों के बीच और जमीन में छिपाकर रखी गईं दोनों बोरियां में करीब 15 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन मिल गए।
मोहल्ला लखपेड़ाबाग निवासी ताहा हसीब की मोबाइल की दुकान मुंशीगंज में हैं। ताहा हसीब के अनुसार, दुकान का संचालन उनके भाई मोहम्मद अकरम करते हैं। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर सामने आया कि रात करीब एक बजे एक युवक दुकान के सामने बिस्तर लेकर पहुंचा और राहगीर की तरह वहीं लेट गया। सुबह करीब पौने चार बजे उसने कपड़ों के भीतर छिपाकर लाया कटर निकाला, नीचे दुकान से बिजली कनेक्शन लिया और शटर काट डाला।
शटर खुलते ही चोर ने अंदर रखे मोबाइल फोन दो बोरियों में भरे और गल्ले से करीब 1500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह बोरी उठाकर रसूलपुर मोहल्ले की ओर निकल गया। सुबह करीब सात बजे जब दुकान के ऊपर बने मकान में ताहा हसीब के मामा नीचे उतरे तो शटर कटा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज में चोर बोरी लेकर रसूलपुर की ओर जाता साफ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने रास्ते में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली।
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के कैमरे में भी चोर आखिरी बार बोरी ले जाता नजर आया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की तो खोजबीन के दौरान डॉ. लेडी बंगला की जमीन पर पेड़ों के बीच और जमीन में छिपाकर रखी गईं दोनों बोरियां बरामद कर ली गईं। इनमें करीब 15 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन मिले। हालांकि, दो लाख रुपये कीमत के मोबाइल अब भी गायब हैं। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चोर को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।