{"_id":"6978a6825b201302790fc691","slug":"video-video-thanaya-thakhaga-pathamashara-ramasharana-varama-ka-kashha-takanaka-tharatharashana-thasha-ka-26-kasana-para-bna-raha-khaja-kasana-saraja-2026-01-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दुनिया देखेगी पद्मश्री रामशरन वर्मा की कृषि तकनीक, दूरदर्शन देश के 26 किसानों पर बना रहा खोजी किसान सीरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दुनिया देखेगी पद्मश्री रामशरन वर्मा की कृषि तकनीक, दूरदर्शन देश के 26 किसानों पर बना रहा खोजी किसान सीरीज
बाराबंकी। हरख ब्लॉक के दौलतपुर गांव निवासी पद्मश्री राम सरन वर्मा की कृषि तकनीकी देश और दुनिया भर के लोग देखेंगे। डीडी नेशनल (दूरदर्शन) खोजी किसान सीरीज बना रहा है। अपनी सीरीज का हिस्सा बनाया है। दूरदर्शन राम सरन की तरह विभिन्न प्रकार से खेती में नवाचार करने वाले देश के 26 ऐसे प्रगतिशील किसानों के जीवन पर आधारित कहानी तैयार कर रहा है जिसे देखकर देश के अन्य किसान प्रेरित होंगे। इनकी तरह की खेती कर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे।
पद्मश्री राम सरन वर्मा सहारा विधि से टमाटर की खेती, टिश्यू कल्चर केला की खेती, आलू और मेंथा की खेती के साथ टमाटर, तरबूज आदि की खेती करते हैं। दूरदर्शन के लिए अंबिका कम्युनिकेशन संस्था यह सीरीज तैयार कर रही है। इसके निर्माता संजय आहूजा और लेखक एवं निर्देशक राजीव गुप्त हैं। एंकर अक्षिता आहूजा की शानदार प्रस्तुति भी इस सीरीज को आकर्षक बनाएगी।
सीरीज की शूटिंग के दौरान सोमवार को दौलतपुर स्थित कृषि फार्म पर निर्देशक रवि राजू आहूजा ने बताया कि मार्च महीने में यह एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले मलिहाबाद के आम उत्पादक कली मुल्ला खान, वाराणसी के चंद्रशेखर और सहारनपुर के सेठ पाल सिंह की शूटिंग की जा चुकी है। कली मुल्ला खान आम की खेती के लिए जाने जाते हैं। वहीं वाराणसी के चंद्रशेखर अरहर, चना व गेहूं आदि के नवीन बीजों के उत्पादन में अच्छा काम कर रहे हैं। सहारनपुर के सेठपाल सिंह सिंघाड़ा की खेती को नवीन तरीके से कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि 12 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पद्मश्री राम सरन वर्मा के खेत पर आए थे। किसान पाठशाला का शुभारंभ भी इनके खेत से किया था। इससे पहले भी रामसरन के खेत पर राज्यपाल राम नाईक, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित तमाम लोग आ चुके हैं। कई देशों के प्रतिनिधि भी इनके यहां खेती के मॉडल को देखने आए हैं। दूरदर्शन के जरिए इनकी कहानी पूरे देश में पहुंचेगी। इससे पहले भी डीडी किसान चैनल के लिए प्रसार भारती ने राम सरन पर छू लो आसमान सीरीज में इनकी स्टोरी तैयार कराई थी। जिसका प्रसारण 2021 में हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।