{"_id":"68ecdab4652711fae306d5fe","slug":"video-video-thava-mal-pahaca-kamashanara-oura-aaiija-sarakashha-vayavasatha-ka-lya-jayaja-2025-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: देवा मेला पहुंचे कमिश्नर और आईजी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: देवा मेला पहुंचे कमिश्नर और आईजी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अयोध्या के कमिश्नर राजेश कुमार और आईजी प्रवीण कुमार सोमवार को देवा मेला पहुंचे। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के साथ उन्होंने मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने पार्किंग स्थलों, यातायात व्यवस्था और प्रवेश-निकास मार्गों की भी समीक्षा की।
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर पूछे गए सवाल के जवाब में आईजी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मेला क्षेत्र में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच होती रहे। इसके बाद कमिश्नर और आईजी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।