{"_id":"67ef9a6063f4901ad8005cd1","slug":"video-bareilly-ssp-suspends-three-policemen-accused-of-kidnapping-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों ने युवक को अगवा कर मांगे दो लाख रुपये, एसएसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों ने युवक को अगवा कर मांगे दो लाख रुपये, एसएसपी ने किया निलंबित
बरेली में स्मैक तस्करी के लिए चर्चित फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में वसूली की वजह से एक बार फिर खाकी दागदार हुई है। भिटौरा निवासी बलवीर नाम के युवक के घर बृहस्पतिवार रात फतेहगंज पश्चिमी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह, सिपाही मोहित चौधरी और हिमांशु पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर तलाशी के नाम पर सामान फैलाया। फिर बलवीर को घर से उठाकर ले गए। उन्हें छोड़ने के एवज में परिवार से दो लाख रुपये मांगे। शिकायत मिलने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच कराई। इसके बाद तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।