{"_id":"66bc762498951e6ac40f1466","slug":"video-gamagana-mahal-ma-saparatha-e-khaka-hae-shabb-maya-janaja-ma-umaugdha-janasalb","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक हुए शब्बू मियां, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक हुए शब्बू मियां, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
बरेली में विश्व प्रसिद्ध खानकाह-ए-नियाजिया के प्रबंधक सिब्तैन हसन नियाजी उर्फ शब्बू मियां को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बुधवार को उनके जनाजे में जनसैलाब उमड़ा। खानकाह-ए-नियाजिया के प्रबंधक सिब्तैन हसन नियाजी (66) का मंगलवार देर शाम इंतकाल हो गया था। वह कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने घर में आखिरी सांस ली। इससे उनके मुरीदों में गम की लहर दौड़ गई। रात से ही उनके चाहने वालों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह तक उनके मुरीदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गमगीन माहौल में गरीब नवाज मस्जिद परिसर स्थित खानकाही कब्रिस्तान में शब्बू मियां को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके जनाजे में तमाम लोग रोते बिलखते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।