{"_id":"69d68443b9a7580235009d5d","slug":"video-abeer-and-gulal-fly-freely-at-umar-vaish-regional-committees-holi-gathering-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊमर वैश्य क्षेत्रीय समिति के होली मिलन में खूब उड़े अबीर-गुलाल, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊमर वैश्य क्षेत्रीय समिति के होली मिलन में खूब उड़े अबीर-गुलाल, VIDEO
नगर में ऊमर वैश्य क्षेत्रीय समिति की ओर से खटाई नेता के बगीचा में मंगलवार की देर शाम भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। वहीं एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाया।
मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिलमुनि ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। कहा कि संगठन में बड़ी ताकत होती है। अगर एक मंच पर रहेंगे तो निश्चित ही हमारी आवाज को गंभीरता से सुना जाएगा। वहीं हमारी एकजुटता को भी बल मिलेगा। विशिष्ट अतिथि गोपीगंज नगर पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर विशेष फोकस करें, क्योंकि शिक्षित समाज से ही सभ्य समाज की नींव पड़ती है। इस दौरान माताओं और बहनों ने सामूहिक रूप से होली गीत व भजन प्रस्तुत किए। वहीं बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अंत में सभी अतिथियों व प्रतिभागियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री श्यामधर ऊमर, उपाध्यक्ष अवधेश ऊमर, प्रदेश अध्यक्ष संतोष ऊमर, युवजनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव ऊमर आदि रहे। अध्यक्षता मोहित कुमार बाबू और संचालन कृष्ण कुमार ‘खटाई नेता’ ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।