{"_id":"685fb9bd471ec5e461099a3d","slug":"video-anger-over-indecency-with-story-teller-in-bhadohi-yadav-mahasangh-became-vocal-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में कथावाचक से अभद्रता को लेकर आक्रोश, यादव महासंघ हुआ मुखर, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में कथावाचक से अभद्रता को लेकर आक्रोश, यादव महासंघ हुआ मुखर, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
इटावा में कथावाचक से की गई अभद्रता को लेकर अखिल भारतीय यादव महासंघ मुखर हो गया है। शनिवार को संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
कहा कि इटावा जिले के दादरपुर गांव में भागवत कथा के दौरान ब्राहमण समुदाय के लोगों ने यादव समाज के कथावाचक को सार्वजनिक रूप प्रताड़ित और अपमानित करते हुए उसके मौलिक अधिकार का हनन किया है। ब्राहमण समुदाय का यह कृत्य एक आपराधिक कृत्य है जो समाज में वैमनस्य की भावना पैदा करता है। इसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। चेतावनी दी कि उपरोक्त कुकृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो अखिल भारतीय यादव महासंघ देश व्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर रामधर यादव, संतोष यादव, सर्वेश यादव, अवधेश यादव, प्रदीप यादव, रामनरेश, निहालचंद, विनोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।