{"_id":"6ab4ffb31138c3f69e0b4b0a","slug":"students-showcased-their-talent-and-presented-models-in-the-india-of-my-dreams-competition-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: 'मेरे सपनों का भारत' प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रस्तुत किए मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: 'मेरे सपनों का भारत' प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रस्तुत किए मॉडल
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 24 Sep 2026 04:17 PM IST
Link Copied
बदायूं जिले के जगत क्षेत्र स्थित नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज अलापुर में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल, झांकियों और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से विकसित भारत की कल्पना को प्रदर्शित किया। इसी क्रम में कक्षा 11 की छात्रा साधना ने ‘मेरा विकसित भारत’ विषय पर आकर्षक मॉडल तैयार किया। मॉडल के माध्यम से छात्रा ने शिक्षा, तकनीक, विकास और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को दर्शाने का प्रयास किया। मॉडल को देखकर विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने छात्रा की रचनात्मकता की सराहना की।
प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कल्पनाशीलता के जरिए भारत के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर प्रस्तुत की। ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों की झाकियां और मॉडल देखकर यह माना जा रहा है कि बच्चों में विज्ञान को समझने और सीखने की ललक पैदा हो रही है। छात्रा साधना ने जो मॉडल बनाया है, उसमें विकसित भारत की अनोखी तस्वीर प्रस्तुत की है। जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।