{"_id":"689c8c200b4e14654d0a0e59","slug":"video-many-villages-in-badaun-were-affected-by-the-floods-of-ganga-and-ramganga-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं में गंगा और रामगंगा की बाढ़ की चपेट में आए 50 गांव, सड़कों पर बह रहा पानी... फसलें डूबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में गंगा और रामगंगा की बाढ़ की चपेट में आए 50 गांव, सड़कों पर बह रहा पानी... फसलें डूबीं
बदायूं जिले के उसहैत क्षेत्र के चार गांव जटा, प्रेमी नगला समेत चार गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इसी तरह सहसवान के छह गांव तोफिया नगला, वीरसहाय नगला, खागी नगला व भमरौलिया, तेली नगला व गिरधारी नगला गांव बाढ़ की चपेट में हैं। दातागंज का नवादा बदन भी पानी से चोरों ओर से घिरा हुआ है। कछला क्षेत्र से लेकर उसावां तक 11 गांव ऐसे हैं जिन गांव के रास्ते पर बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं 28 गांवों को जाने वाली 14 सड़कें पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूबी हुई हैं। इसके लिए प्रशासन ने नाव व मोटरबोट का इंतजाम कर लोगों को राहत देने का काम किया है। इस तरह से सहसवान से लेकर दातागंज तक 50 गांवों में रहने वाले करीब 40 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इन लोगों के खेत भी पानी से डूब गए हैं। हालांकि अभी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है तो जमीन का आंकलन अभी प्रशासन नहीं कर सका है। करीब हजारों बीघा जमीन की फसलें खराब होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि बाढ़ पीड़ित किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं होने दिया जा रहा है। हर संभव मदद लोगों तक पहुंचाने का काम प्रशासन की ओर से किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।