{"_id":"6a511dc41d1d2dae0f020fe0","slug":"video-video-changing-weather-takes-a-toll-on-children-cases-of-cold-fever-and-loose-motions-are-on-the-rise-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मौसम का बदला मिजाज बच्चों पर भारी, बढ़ रहे सर्दी-बुखार और लूज मोशन के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का बदला मिजाज बच्चों पर भारी, बढ़ रहे सर्दी-बुखार और लूज मोशन के मरीज
बदायूं। जिले में लगातार बदल रहा मौसम बच्चों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। कभी झमाझम बारिश, कभी तेज धूप और उमस के कारण दिन-रात के तापमान में हो रहे बदलाव से बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार और लूज मोशन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोज सौ से अधिक बच्चों को अभिभावक पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच एसी, कूलर और पंखे का असंतुलित उपयोग बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन अलंकार सोलंकी के अनुसार छोटे बच्चों में तापमान को सहन करने की क्षमता कम होती है। रात में एसी या कूलर चलने के दौरान यदि बच्चे के शरीर से चादर हट जाती है तो उन्हें जल्दी ठंड लग जाती है। इससे वायरल संक्रमण, सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत बढ़ रही है। वहीं दूषित भोजन, मौसम में नमी और पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने से लूज मोशन के मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में देखी जा रही है। फिजिशियन का कहना है कि अभिभावक बच्चों को मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं, एसी का तापमान बहुत कम न रखें और बाहर का खुला या बासी भोजन खिलाने से बचें। बच्चों को पर्याप्त पानी, ओआरएस और हल्का भोजन दें। तेज बुखार, लगातार उल्टी या दस्त होने पर तुरंत डॉक्टर सलाह लें और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।