{"_id":"69f71cc90c82ee72560ee3d3","slug":"video-former-block-chief-and-his-son-seriously-injured-in-accident-near-reliance-petrol-pump-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हादसे में पूर्व ब्लॉक प्रमुख व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हादसे में पूर्व ब्लॉक प्रमुख व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल
Sharukh Khan
Updated Sun, 03 May 2026 03:30 PM IST
बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे मिनी ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में खुर्जा के अरनिया क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गौरव जादौन और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की गति काफी तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। दुर्घटना के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बेटा गाड़ी के मलबे में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को गाड़ी काटकर बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।