{"_id":"69bac4e894d826f4c505c7e2","slug":"video-chandauli-border-artos-from-six-districts-jointly-seized-15-trucks-and-issued-fines-to-20-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली की सीमा पर एक साथ छह जिलो के एआरटीओ ने 15 ट्रकों को किया सीज, 20 का चालान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली की सीमा पर एक साथ छह जिलो के एआरटीओ ने 15 ट्रकों को किया सीज, 20 का चालान; VIDEO
चंदौली जिले से सटे विभिन्न जिलों की सीमाओं पर ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ बुधवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की। इस दौरान 15 ओवरलोड ट्रकों को बंद किया। वहीं 20 से अधिक ट्रकों का चालान किया। कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों और स्वामियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही और वाराणसी के एआरटीओ मौजूद रहे। ।
उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) भीमसेन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को आरटीओ प्रवर्तन वाराणसी मनोज वर्मा, एआरटीओ चंदौली डॉ सर्वेश गौतम, एआरटीओ गाजीपुर धनवीर यादव, एआरटीओ जौनपुर सतेन्द्र सिंह, एआरटीओ मिर्जापुर विजय कुमार, एआरटीओ वाराणसी सुधांशु, एआरटीओ भदोेही रामसिंह की टीम ने एक साथ अर्न्तजनपदीय अभियान में ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान चंदौली जिले की सीमा से सटे मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, गाजीपुर की सीमा पर विभिन्न जिलो के एआरटीओ की टीम ने एक साथ ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इस दौरान 15 ओवरलोड ट्रकों को बंद किया गया तथा 20 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। इनमें से कई वाहन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते दिखाई दिये। अधिकारियों ने चेताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी जो भी वाहन प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से संचालित या ओवरलोड करते हुए पाया जाएग उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि ट्रकों की इंट्री के नाम पर छह लाख कैश और 90 हजार ऑनलाइन लिए जाने और प्रति ट्रक पांच हजार रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चंदौली परिवहन विभाग के सिपाही दुर्गा श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इससे विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गये थे। इसके पहले भी विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।