{"_id":"6a0af5bb8002412d9506518f","slug":"video-former-mp-inspects-ongoing-excavation-work-in-the-garai-river-in-chandauli-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चंदौली में गड़ई नदी में चल रहे खुदाई कार्य का पूर्व सांसद ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चंदौली में गड़ई नदी में चल रहे खुदाई कार्य का पूर्व सांसद ने किया निरीक्षण
चंदौली में गड़ई नदी में चल रहे खुदाई कार्य का सपा पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुदाई कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कार्य में अव्यवस्था और मानकों के अनुरूप कार्य न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
पूर्व सांसद ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से कहा कि गड़ई नदी क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और आमजन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण जल स्रोत है। बरसात के दौरान नदी की सफाई और गहरीकरण सही ढंग से होने पर जल निकासी की समस्या कम होगी और खेतों में जलभराव से राहत मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रामकिशुन यादव ने निर्देश दिया कि खुदाई कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाए। उन्होंने कहा कि नदी की खुदाई का उद्देश्य केवल औपचारिकता पूरी करना नहीं, बल्कि जल संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार और किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है। यदि कार्य सही तरीके से किया जाएगा तो इसका लाभ लंबे समय तक क्षेत्रवासियों को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।