{"_id":"69cd21050d21c6d0f303646f","slug":"video-gas-pipeline-damaged-while-installing-electric-pole-in-chandauli-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली का पोल गाड़ने के दौरान गैस की पाइप लाइन हुई क्षतिग्रस्त, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का पोल गाड़ने के दौरान गैस की पाइप लाइन हुई क्षतिग्रस्त, VIDEO
पीडीडीयू नगर के आलू मिल के समीप बुधवार की दोपहर में बिजली का पोल गाड़ते समय गेल गैस की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। इससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंचे इंजीनियरों की टीम ने गड़बड़ी दूर की। पीडीडीयू नगर चकिया मार्ग पर आलू मिल के समीप सड़क के किनारे बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पोल गाड़ रहे थे। इसी बीच खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से गुजर रही गेल की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप लाइन फटते ही तेज दबाव के साथ गैस निकलने लगी। इससे बिजली विभाग के कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर सड़क पर आवागमन बंद कर दिया। जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यातायात को वनवे कर दिया गया। वही गेल गैस कंपनी के अभियंताओं ने मौके पर पहुंचकर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया। गेल अधिकारियों के अनुसार बिना पूर्व सूचना के खुदाई के कारण 32 इंच की पाइपलाइन तय क्षतिग्रस्त हुई। हालांकि समय रहते रिसाव पर काबू पा लिया गया और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वहीं इस संबंध में अग्निशमन के प्रभारी अमित राय ने कहा कि हमें पाइप लाईन क्षतिग्रस्त होने के बाद गैस रिसाव की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जब रिसाव बंद हो गया तो हमारी टीम वापस आ गयी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।