{"_id":"6792450d5ccc4a91750685c0","slug":"video-ramlala-idol-immersed-amidst-cheers-in-chandauli","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली में जयकारे के बीच हुआ रामलला की प्रतिमा का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली में जयकारे के बीच हुआ रामलला की प्रतिमा का विसर्जन
अयोध्या में श्री रामलाल की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर टांडाकला ग्राम सभा पांडेय मोहल्ले में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोहल्ले के पंडाल में भगवान श्री रामलाल की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई।
कार्यक्रम में मोहल्ले की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पंडाल में महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार की शाम को भगवान श्री रामलाल की पूजा-अर्चना के बाद, गांव और बाजार के नवयुवक, बच्चे और महिलाएं भगवान की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले गए। इस अवसर पर डॉक्टर गुलजारी पांडेय, कपिल चौरसिया, विकास पांडेय, टिल्लू पांडेय, भूलेटी पांडेय, शिवम पांडे, चुलबुल चौरसिया और मोहल्ले की अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।