{"_id":"6a533a29e567e983e30e43ea","slug":"video-video-of-liquor-party-rajdari-waterfall-goes-viral-forest-department-take-action-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजदरी जलप्रपात में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, वन विभाग करेगा कार्रवाई; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजदरी जलप्रपात में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, वन विभाग करेगा कार्रवाई; VIDEO
प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध राजदरी जलप्रपात एक बार फिर चर्चा में है। जलप्रपात परिसर में शराब पीते और खाना बनाते कुछ पर्यटकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जबकि वन विभाग की ओर से परिसर के भीतर शराब पीने और खाना बनाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।
वायरल वीडियो में कुछ लोग हाथ में शराब की बोतल लेकर जलप्रपात परिसर में मौज-मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पर्यटकों की सुरक्षा और पर्यटन स्थल पर नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले को वन विभाग ने गंभीरता से लिया है। रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि राजदरी जलप्रपात परिसर के अंदर शराब पीना और खाना बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पर्यटकों से अपील की गई है कि पर्यटन स्थल की गरिमा बनाए रखें और वन विभाग के नियमों का पालन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।