{"_id":"6a7d5c918fe868da1106eb72","slug":"video-double-trouble-for-etah-farmers-wild-animals-damage-maize-crop-rain-and-winds-flatten-fields-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एटा में किसानों पर दोहरी मार, जंगली सुअर-नीलगाय ने रौंदी मक्का; बारिश-हवा से खेतों में गिरी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एटा में किसानों पर दोहरी मार, जंगली सुअर-नीलगाय ने रौंदी मक्का; बारिश-हवा से खेतों में गिरी फसल
एटा। जिले में मक्का की फसल पर जंगली जानवरों के साथ बारिश की भी मार पड़ रही है। खेतों में तैयार हो रही मक्का की फसल को जंगली सुअर, नीलगाय और सियार नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं, बुधवार की देर शाम हुई बारिश और तेज हवा के कारण कई खेतों में मक्का के पौधे गिर गए। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
ब्लॉक सकीट की ग्राम पंचायत छछैना निवासी किसान नवनीत सिंह ने बताया कि मक्का की फसल इस समय खेतों में तैयार हो रही है। रात के समय जंगली सुअर और नीलगाय झुंड में खेतों में पहुंचकर फसल को रौंदने के साथ ही उसे खा जाते हैं। सियार भी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए किसानों को रात में खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।
इसी ग्राम पंचायत के रहने वाले किसान सिंटू ने बताया कि जंगली जानवरों से पहले ही फसल को बचाना मुश्किल हो रहा था, बुधवार की शाम हुई बारिश ने परेशानी और बढ़ा दी। तेज हवा के साथ हुई बारिश से मक्का के पौधे खेतों में गिर गए हैं। गिरी हुई फसल में दाना प्रभावित होने की आशंका है। यदि आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो किसानों को और नुकसान उठाना पड़ सकता है।
किसानों का कहना है कि मक्का की फसल तैयार करने में लागत और मेहनत दोनों अधिक लगती है। जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है। किसानों ने जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने के साथ ही बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।