{"_id":"6a83e8b3ad1d4c7ca902d302","slug":"video-transporters-brothers-body-found-in-field-in-etah-murder-alleged-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एटा में ट्रांसपोर्टर के भाई का खेत में मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एटा में ट्रांसपोर्टर के भाई का खेत में मिला शव, हत्या का आरोप
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में तीन दिन से लापता ट्रांसपोर्टर के भाई का शव गांव के बाहर उसके ही खेत में धान की फसल के बीच मिला।
गांव अमरगोजिया निवासी ट्रांसपोर्टर विश्वनाथ ने बताया कि अजीत 15 अगस्त को घर से निकला था। वह घर से ऑफिस जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी उसके पास नहीं था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।
सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव अमरगोजिया के बाहर खेत में धान की फसल के बीच अजीत का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की।
विश्वनाथ ने आरोप लगाया कि 13 अगस्त को अजीत का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। आरोप है कि उन्हीं युवकों ने पीटकर उसकी हत्या की है। उन्होंने बताया कि अजीत के शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।
सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।