{"_id":"6769250858c21ffc6207ca88","slug":"video-akhilesh-targeted-bjp-government-by-giving-example-of-ravana-duryodhan-and-kansa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अखिलेश ने रावण, दुर्योधन और कंस का उदाहरण देकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अखिलेश ने रावण, दुर्योधन और कंस का उदाहरण देकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा
जो सत्ता में होता है वही तानाशाह होता है, यह बात हम लोगों ने बहुत पुरानी पढ़ी, देखी और समझी भी है। रामायण में रावण तानाशाह था वह राजा था। महाभारत में भी कंश और दुर्योधन राजा था। वह भी तानाशाह थे। हम लोगों ने रामायण और महाभारत में भी पढ़ा है कि तानाशाह बहुत दिनों तक सत्ता में नहीं रह सकता है। यह बात सोमवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हैवरा स्थित चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज में हुए नेता जी प्रतिमा के अनावरण और कवि सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कही।
उन्होंने कहा कि जो आज सरकार में हैं। हो सकता है कि उन्हें लगता हो कि सरकार उनकी चलती रहेगी, लेकिन जनता भी देख रही है, समझ रही है। अभी तो लोकसभा में हिसाब किताब किया है। अभी जब विस का चुनाव आएगा तो न जाने कौन सा परिणाम आएगा और उनका पता ही नहीं चलेगा। कहा कि जिन परिस्थितियों में हम और आप राजनीति कर रहे हैं, हमारे आपके सामने बहुत बड़ी चुनौतियां हैं। हम लोग ऐसी ताकत से लड़ रहे हैं, जिसके पास सब कुछ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।