{"_id":"6a6e3f5816102c0dd802b833","slug":"video-agriculture-minister-inspects-fertilizer-societies-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री ने उर्वरक समितियों का किया निरीक्षण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री ने उर्वरक समितियों का किया निरीक्षण, VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:17 AM IST
Link Copied
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को सैदपुर तहसील क्षेत्र की बासुपुर और सैदपुर उर्वरक समितियों का निरीक्षण कर किसानों को खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बासुपुर समिति से उर्वरक लेने वाले चार किसानों से फोन पर बातचीत की। किसानों ने बताया कि उन्हें निर्धारित मूल्य पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा मौके पर मौजूद किसानों से भी खाद उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उर्वरक मिलने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है और निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध हो रही है।
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि खेती-किसानी का कार्य प्रभावित न हो। इस अवसर पर एआर सहकारिता विपिन सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।