{"_id":"67659645c1cce57ecb0acd2b","slug":"video-congress-protested-against-union-home-minister-in-ghazipur-demanded-resignation-dig-bjp","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गाजीपुर में कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन किया, मांगा इस्तीफा, भाजपा पर किया कटाक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गाजीपुर में कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन किया, मांगा इस्तीफा, भाजपा पर किया कटाक्ष
शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क से जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय के गेट के पास पहुंचे। वहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने डॉ. आंबेडकर के बारे में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह मौजूदा भाजपा सरकार के चाल-चरित्र और दलितों के लिए उनकी गंदी मानसिकता को दर्शाती है। उन्हें तत्काल प्रभाव से माफी मांग कर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब पर ये अशोभनीय टिप्पणी करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है, जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं। उन्हें इस्तीफा देकर देश से माफी मांगना चाहिए। निवर्तमान शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि इस तरह का बयान बेहद अपमानजनक है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर समानता, न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं। उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है। गृहमंत्री को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देकर माफी मांगना चाहिए। अन्यथा सदन से सड़क तक उनका विरोध जन आंदोलन के रूप में होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार सिंह, अजय श्रीवास्तव, राजीव सिंह, अरविंद मिश्रा, सुमेर कुशवाहा, सुमन चौबे, चंद्रिका सिंह, रामनगीना पांडेय, महबूब निशा, विद्याधर पांडेय, मंसूर जैदी, सतीश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।