{"_id":"69ce9116a31f19bf8d039dbd","slug":"video-female-students-making-rounds-of-vikas-bhawan-for-three-days-in-pursuit-of-scholarships-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के लिए तीन दिन से विकास भवन का चक्कर लगा रही छात्राएं, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति के लिए तीन दिन से विकास भवन का चक्कर लगा रही छात्राएं, VIDEO
राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर की स्नातक की 20 से अधिक छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए तीन दिनों से विकास भवन के चक्कर काटने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक भटक रहीं छात्राओं ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और महाविद्यालय पर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने का आरोप लगाया है।
छात्राओं का कहना है कि किसी की एक साल, किसी की दो साल तो किसी की तीन साल की छात्रवृत्ति अब तक नहीं मिली है। इसके चलते उन्हें पढ़ाई छोड़कर लगातार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि कई की उपस्थिति शून्य दिखा दी गई है और प्रतिशत भी कम दर्ज किया गया है, जबकि उनकी वास्तविक उपस्थिति 75 प्रतिशत के आसपास है। इसके बावजूद छात्रवृत्ति से वंचित रखा गया है। उन्होंने बताया कि रोजाना कॉलेज से पैदल विकास भवन आना और फिर देर शाम गांव लौटना उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। समाज कल्याण अधिकारी से भी मुलाकात नहीं हो पा रही है, जिससे छात्राओं में आक्रोश है। कुछ छात्राओं का आरोप है कि उन्हें लखनऊ जाकर जानकारी लेने की सलाह दी जा रही है। उधर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरजा शंकर सरोज ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों में कुछ खामियां की गई हैं, जिसके कारण संबंधित छात्राओं को समस्या आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।