{"_id":"69bd905f8ae1ccfeb60ecd7b","slug":"video-minister-in-charge-says-development-in-district-has-gained-momentum-over-nine-years-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री बोले- नौ साल में जिले में विकास ने पकड़ी रफ्तार, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री बोले- नौ साल में जिले में विकास ने पकड़ी रफ्तार, VIDEO
भारत सरकार के 11 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में गाजीपुर समेत पूरे प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी गई है।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि जनपद में 208.85 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराई गई है, जबकि 9.99 करोड़ रुपये से नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे का चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कराया गया है और ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे एनएच-29 व एनएच-19 से सीधा संपर्क स्थापित होगा।
उन्होंने बताया कि मऊ-ताड़ीघाट रेल परियोजना के तहत गाजीपुर सिटी को जोड़ने वाली रेलवे लाइन शुरू हो चुकी है, जिसमें गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल का निर्माण किया गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत जनपद में 35 किमी लंबाई का निर्माण कार्य भी पूरा किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 80,519, शहरी में 11,134 और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 15,139 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। वहीं पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 4,65,150 किसानों को आर्थिक सहायता दी गई है। मंत्री ने बताया कि 152.83 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 26.61 करोड़ रुपये से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 19.68 करोड़ रुपये से कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के अकादमिक ब्लॉक व छात्रावास, 10.83 करोड़ रुपये से आईटीआई कॉलेज तथा 9.99 करोड़ रुपये से विकास भवन में ऑडिटोरियम का निर्माण कराया गया है। प्रेसवार्ता के दौरान जखनिया विधायक बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।