{"_id":"6a5a49144b0df4c3d102954a","slug":"video-minister-omprakash-rajbhar-said-let-us-work-together-for-the-alliances-victory-in-2027-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले- 2027 में गठबंधन की जीत के लिए मिलकर करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले- 2027 में गठबंधन की जीत के लिए मिलकर करें काम
सुभाष गुप्ता
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:54 PM IST
Link Copied
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मौजूदगी में भाजपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के संयुक्त एनडीए सरकार के जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बैठक में दोनों दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा-सुभासपा गठबंधन सरकार ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन को सफलता मिल सके। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भाजपा और सुभासपा के कार्यकर्ता मिलकर गठबंधन धर्म का पालन करते हुए प्रदेश में दोबारा एनडीए सरकार बनाने के लिए कार्य करें। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने तथा संचालन जिला मंत्री मयंक राय ने किया। इस दौरान अभिनव सिन्हा, सुरेंद्र राजभर, विष्णु प्रताप सिंह, शिवशंकर गुप्ता, सचिन कन्नौजिया, धर्मेंद्र राय, अखिलेश राय, श्यामराज तिवारी, शुभांशु मिश्रा, मनोज राजभर, धनंजय ओझा, विपिन बिहारी सिंह, प्रफुल्ल सिंह, नितिश उपाध्याय सहित दोनों दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।