{"_id":"68a05555fa304626fe0deb0a","slug":"video-gada-ma-pata-ka-data-sa-kashhabthha-hakara-ghara-sa-nakal-chhatara-raca-apaharanae-ka-kahana-aisa-haaa-khalsa-2025-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकली छात्रा, रची अपहरण की कहानी; ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकली छात्रा, रची अपहरण की कहानी; ऐसे हुआ खुलासा
यूपी के गोंडा में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर शुक्रवार की शाम 11वीं की छात्रा घर से निकल गई। मामला वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव का है। घर से निकलने के बाद छात्रा ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस जांच में सच सामने आ गया। बाद में छात्रा ने पुलिस को पूरी कहानी बताई।
चांदपुर के पास एक छात्रा पेट दर्द बताकर रो रही थी। बीच-बीच में वह बेहोश हो जा रही थी। इस पर स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस को पहले छात्रा ने बताया कि घर जाते समय दो मोटरसाइकिल सवार लोग उसे दबोच ले गए थे। उसके बाद जब पुलिस ने दोबारा पूछताछ किया तो बताया कि कार सवार लोग साइकिल समेत लेकर चले गए थे। मुझे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया।
एसपी विनीत जायसवाल ने क्षेत्राधिकारी तरबगंज डॉक्टर उमेश्वर प्रताप सिंह को जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने की जांच में निकालकर आया कि छात्रा स्वयं साइकिल से आई है। ऐसे में अपहरण की बात झूठी निकली। पाया गया कि पिता ने सुबह डांट दिया था, इससे नाराज होकर वह घर से निकली थी। सीसीटीवी में छात्रा स्वयं साइकिल से जाते हुए दिख रही है। इसके बाद छात्रा को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।