गोंडा: सौर ऊर्जा के इस्तेमाल, जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्मार्ट सिटी की परिकल्पना। बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडलों के जरिए विज्ञान के नवाचारों और जनसमस्याओं के समाधान की राह दिखाई। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का बुधवार को समापन हुआ।
प्रदर्शनी में ओम प्रकाश द्विवेदी, रामचंद्र पांडेय और सरिता पांडेय ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उच्च प्राथमिक विद्यालय लोढ़ियाघाटा, वजीरगंज के विज्ञान शिक्षक दयाशंकर प्रजापति के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। कक्षा आठ के सनी पाठक ने सौर ऊर्जा के प्रयोग की नवाचारी विधि, राज मौर्य ने जल संरक्षण के सरल उपाय और प्रिया यादव ने ग्रामीण परिवर्तन में विज्ञान की भूमिका को दर्शाया। साक्षी पाल ने खेल-खेल में गणित की अवधारणा, प्रियांशी यादव ने स्मार्ट डस्टबिन और कक्षा छह की रोहिणी सिंह ने बाढ़ से बचाव के उपायों का मॉडल प्रस्तुत किया। सत्यम शर्मा ने कृषि को सरल बनाने और अभिषेक साहू ने भूकंप से बचाव की तकनीक समझाई।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्राओं शिवान्या सिंह और आंशू साहू ने स्मार्ट सिटी व ट्रैफिक लाइट का मॉडल पेश किया। कक्षा 10 की नारायणी कौशल ने बिना हाथ लगाए खुलने वाले स्मार्ट डस्टबिन और कक्षा 12 की निष्ठा विश्वकर्मा ने कार्बन शुद्धीकरण की तकनीक प्रदर्शित की।
राजकीय इंटर कॉलेज के विज्ञान शिक्षक ऋषि शुक्ला और राजवर्धन श्रीवास्तव के निर्देशन में चंदन तिवारी, निखिल मिश्रा और अभिजीत सिंह ने स्मार्ट सिटी एवं हरित स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का मॉडल प्रस्तुत किया। शिक्षक ऋषि शुक्ला ने बताया कि विद्यार्थियों ने विज्ञान के नवाचारों को मौजूदा जरूरतों से जोड़ते हुए उपयोगी मॉडल तैयार किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।