{"_id":"6a33b69859f0be98da07a035","slug":"video-makhayamatara-yaga-aathatayanatha-shakaravara-ka-gada-thara-para-rahaga-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोंडा दौरे पर रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोंडा दौरे पर रहेंगे
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोंडा दौरे पर रहेंगे। अपने लगभग 140 मिनट के प्रवास के दौरान वह देवीपाटन और बस्ती मंडल के सात जिलों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे गोंडा पहुंचेंगे और आयुक्त कार्यालय स्थित महाराजा सुहेलदेव सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जिलों की विकास परियोजनाओं पर चर्चा होगी।
समीक्षा के दौरान सड़क, पुल, भवन और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की प्रगति का आकलन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं और उनके लाभार्थियों की स्थिति की भी जानकारी ली जाएगी। लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजनाओं की भी समीक्षा होगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।