{"_id":"6a4a2afa7cabc99a2a01c18d","slug":"video-rajayamatara-narathara-kashayapa-gada-ma-bl-kanana-ka-shakaja-sa-naha-bcaga-catha-cara-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप गोंडा में बोले- कानून के शिकंजे से नहीं बचेंगे चंदा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप गोंडा में बोले- कानून के शिकंजे से नहीं बचेंगे चंदा चोर
गोंडा में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चंदा चोर कानून के शिकंजे से नहीं बचेंगे।
रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रामभक्त कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं और राममंदिर आंदोलन का विरोध किया, उन्हें हिंदुत्व पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
आरोप लगाया कि राम मंदिर के विरोध में वरिष्ठ वकीलों को खड़ा किया गया था, जबकि आज वही लोग हिंदुत्व की राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें भी आभास हो गया है कि आगामी चुनाव में उनकी राजनीतिक जमीन खिसकने वाली है। जनता विकास और सुशासन की राजनीति के साथ खड़ी है।
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ दौरे को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का अभियान शुरू हो चुका है। भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।