{"_id":"6ad4a27cf49bef111f006703","slug":"video-video-gada-ma-61-sal-sa-ravanae-ka-patal-bnakara-hatha-masalma-ekata-ka-masal-pasha-kara-raha-paravara-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में 61 साल से रावण के पुतले बनाकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश कर रहा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में 61 साल से रावण के पुतले बनाकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश कर रहा परिवार
विजयदशमी पर रावण दहन के लिए शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। पटेलनगर निवासी मोहम्मद शाहिद का परिवार वर्ष 1965 से रावण और मेघनाद के पुतले बनाकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश कर रहा है। उनके पिता रज्जब अली ने 2011 तक पुतले बनाए। इसके बाद शाहिद इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
शाहिद ने बताया कि इस बार उन्हें चार स्थानों पर पुतले बनाने के ऑर्डर मिले हैं। मालवीय नगर में 45 फीट ऊंचे रावण और मां खैरा भवानी मंदिर परिसर में 30 फीट के रावण व 20 फीट के मेघनाद का पुतला तैयार किया जा रहा है। पत्नी, बच्चों और कारीगरों के साथ वह करीब 20 दिनों से इस काम में जुटे हैं।
शाहिद का कहना है कि पुतले बनाने के लिए स्थायी जगह नहीं है। सड़क पर पुतले रखने पड़ते हैं और बारिश या आंधी से नुकसान होता है। उन्होंने प्रशासन से निर्माण के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि सभी को एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।