{"_id":"68247d646ebcb4ffea08d742","slug":"video-video-gonda-hara-katha-ka-satha-malga-nashamakata-madatashana-ka-janiana-15-maii-sa-19-maii-taka-haga-aayajana-2025-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Gonda: हरि कथा के साथ मिलेगा नशामुक्त मेडिटेशन का ज्ञान, 15 मई से 19 मई तक होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Gonda: हरि कथा के साथ मिलेगा नशामुक्त मेडिटेशन का ज्ञान, 15 मई से 19 मई तक होगा आयोजन
गोंडा शहर के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार से भव्य श्रीहरि कथा का शुभारंभ हो रहा है। जिसको लेकर बुधवार को संस्थान के समन्वयक स्वामी अर्जुनानंद महाराज ने मालवीय नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।
उन्होंने बताया कि हरि कथा के साथ साथ नशामुक्ति के लिए मेडिटेशन भी सिखाया जाएगा। बृहस्पतिवार को शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा रामलीला मैदान से निकलकर पुरानी सब्जी मंडी, पीपल चौराहा, गुड्डूमल चौराहा, गुरुनानक चौराहा, दुखहरणनाथ मंदिर से लौटकर एलबीएस चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी।
संस्थान के संस्थापक आशुतोष जी महाराज के सानिध्य में दिल्ली, मथुरा, अयोध्या व अन्य धार्मिक नगरी से आकर संत महंत हरिकथा सुनाएंगे। 19 मई तक प्रतिदिन शाम सात बजे से दस बजे तक हरि कथा सुनाई जाएगी। कथा के दौरान विशेषज्ञों की ओर से शराब, तंबाकू, सिगरेट, ड्रग्स व पान मसाला की लत छुड़ाने के लिए मेडिटेशन भी कराया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान महंत कमल जी महाराज, कृष्णादास, रंजीत बाबा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।