{"_id":"6a27ddd62949ea6c2e0c2131","slug":"video-scorpio-crashes-into-stationary-container-in-pilkhuwa-driver-dies-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hapur Road Accident: पिलखुवा में खड़े कंटेनर में घुसी स्कॉर्पियो, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur Road Accident: पिलखुवा में खड़े कंटेनर में घुसी स्कॉर्पियो, चालक की मौत
कोतवाली क्षेत्र में हाइवे-9 पर मंगलवार को सड़क हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई। जिंदल बिजलीघर के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर में स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार ढबारसी गांव निवासी नौशाद गाजियाबाद की ओर से स्कॉर्पियो लेकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह फ्लाईओवर से नीचे उतरा, कुछ दूरी आगे जाकर उसकी स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। टक्कर के बाद चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दुर्घटना के कारण हाइवे पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।