{"_id":"67daceddef48d17d7c027fc1","slug":"video-roadways-bus-hit-bike-riding-couple-and-children-husband-dies-2025-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती और बच्चों को मारी टक्कर, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती और बच्चों को मारी टक्कर, पति की मौत
हरदोई मार्ग पर बाइक सवार दंपती और बच्चों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार पति की मौत हो गई,जबकि पत्नी व दो बच्चे घायल हो गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई। हरपालपुर पुलिस ने दुर्घटना करने वाली बस पकड़ ली है।
अरवल थाना क्षेत्र के बेड़ीजोर निवासी विनोद (30) मजदूरी करता था। इन दिनों जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकियों के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। उसकी ससुराल सांडी थाना क्षेत्र के परौंची गांव में है। बुधवार की दोपहर विनोद पत्नी सविता (25), पुत्र रामरितेश (8) व ऋषभ (5) के साथ बुधवार की दोपहर बाइक से होली मिलने परौंची जा रहा था। सांडी हरदोई मार्ग पर बघराई गांव के पास हरदोई से फर्रुखाबाद जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विनोद सड़क की तरफ गिरा, जबकि पत्नी और बच्चे सड़क के फुटपाथ पर गिरे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।